ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डीआईओएस मृदुला आनंद ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 132 views
डीआईओएस मृदुला आनंद ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में प्रोजेक्ट अलंकार एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं—ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यू.पी. सिडको एवं सीएनडीएस जल निगम के अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया, जबकि यूपीसीएलडीएफ के अवर अभियंता अनुपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राजकीय हाई स्कूल रुदौली बुजुर्ग (रेहरा बाजार) में बाउंड्रीवाल के अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण करने तथा राजकीय हाई स्कूल चमरूपुर में निर्माण कार्य शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्थाओं ने आश्वस्त किया कि सभी लंबित कार्य 15 मई 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन पांच राजकीय विद्यालयों के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं सीएनडीएस जल निगम के अवर अभियंता ने जानकारी दी कि राजकीय इंटर कॉलेज बहादुरगंज एवं बालिका छात्रावास की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा।
डीआईओएस ने सभी संस्थाओं को निर्देशित किया कि गुणवत्ता युक्त निर्माण सुनिश्चित करते हुए नियमित प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे समय पर गुणवत्ता की जांच कराई जा सके। साथ ही रुदौली बुजुर्ग विद्यालय के प्रधानाचार्य को कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।


इसी क्रम में

नामांकन बढ़ाने को लेकर डीआईओएस ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक,
प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट के निर्देश

प्रोजेक्ट प्रवीण, नामांकन, प्रेरणा पोर्टल, ट्रैक शिक्षा, खान एकेडमी, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षण विषयों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने ब्लॉकों में समस्त माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन बैठक आयोजित कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें और उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि नामांकित छात्रों का विवरण प्रतिदिन UPMSP, प्रेरणा पोर्टल एवं ट्रैक शिक्षा पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। डीआईओएस ने कहा कि इस संबंध में राज्य स्तर से लगातार निर्देश जारी हो रहे हैं, जिनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube