ब्रजवासी गौ रक्षक सेना ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,व राज्यपाल सहित शीर्ष नेतृत्व को भेजे दो लाख से अधिक हस्ताक्षर।
By Shubh Bhaskar ·
28 Apr 2026 ·
14 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,व राज्यपाल सहित शीर्ष नेतृत्व को भेजे दो लाख से अधिक हस्ताक्षर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-दिल्ली- देश भर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत अब तक दो लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजे गए हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। इस पर विभिन्न राज्यों और जिलों से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जुटाए गए हस्ताक्षरों की जानकारी दी।
अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 25 हजार और कानपुर में 15 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए गए। बलदेव क्षेत्र में 16,400, हरियाणा के पानीपत में 12 हजार और सफीदों में 11 हजार हस्ताक्षर जुटाए गए। इसके अलावा फिरोजाबाद में ०4 हजार, खंदौली में ०3 हजार, झज्जर, बादली व हिसार सहित विभिन्न क्षेत्रों में 31 हजार हस्ताक्षर किए गए।
राजस्थान में भी अभियान को व्यापक समर्थन मिला। दौसा जिले में 4563, अजमेर में ०9 हजार, बीकानेर में 5100 तथा जयपुर में 1100 हस्ताक्षर एकत्र किए गए। खैरथल जिले में सर्वाधिक 72 हजार हस्ताक्षर जुटाए गए, जबकि अलीगढ़ में ०1 हजार और गुरुग्राम में ०3 हजार हस्ताक्षर किए गए।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार यह आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं और शेष क्षेत्रों की जानकारी अगले दिन तक प्राप्त होगी।
गौरतलब है कि संगठन देशभर में गौ संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से सक्रिय है। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज ने संकल्प लिया है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने तक वे नंगे पैर रहेंगे और लक्ष्य प्राप्ति के बाद ही जूते-चप्पल धारण करेंगे।