राजगढ़-रैणी, लक्ष्मणगढ़ सहित देशभर में गूंजा गौ सम्मान का स्वर, ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग।
By Shubh Bhaskar ·
28 Apr 2026 ·
11 views
राजगढ़-रैणी, लक्ष्मणगढ़ सहित देशभर में गूंजा गौ सम्मान का स्वर, ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग।
*नागपाल शर्मा, माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र सहित देशभर में सोमवार को गौ रक्षकों, गौसेवकों एवं आमजन द्वारा गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर रैलियां एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम उपखंड कार्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए।
राजगढ़ कस्बे में अभियान की शुरुआत गणेश पोल स्थित गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद एक भव्य एवं विशाल रैली का आयोजन डीजे के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ रक्षक, श्रद्धालु एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह गौ माता के सम्मान में नारे लगाए गए तथा गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ माता न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी गौ रक्षक उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां राजगढ़ एवं लक्ष्मणगढ़ तहसीलदारों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के साथ-साथ गौ संरक्षण हेतु सख्त एवं प्रभावी कानून लागू करने की मांग की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महंत नरेंद्र दास महाराज, उमाशंकर उर्फ गुड्डू महाराज सहित अनेक संतों का सानिध्य रहा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप शर्मा, एडवोकेट राहुल दीक्षित, रमेश शर्मा, दिनेश प्रधान, गौ सांसद पंडित अजय शर्मा, केदारनाथ शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय शर्मा, बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, संस्कार सैन, विनोद सिंह, दुष्यंत कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे।