स्कूल वैन पलटने से मचा हड़कंप, गोठ के पास हुआ हादसा।
By Shubh Bhaskar ·
28 Apr 2026 ·
15 views
स्कूल वैन पलटने से मचा हड़कंप, गोठ के पास हुआ हादसा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब DPS बांदीकुई की एक स्कूल वैन राजगढ़ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी और गोठ गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान वैन में सवार मासूम बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना में एक बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि कई अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण वैन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।