ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घायल लावारिस गौ माता का किया उपचार, जीव-जंतु प्रेमी ने दिखाई संवेदनशीलता।

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 38 views
घायल लावारिस गौ माता का किया उपचार, जीव-जंतु प्रेमी ने दिखाई संवेदनशीलता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सिकंदरा(दौसा)- सिकंदरा रोड स्थित पहलवान की कोठी के पास कृषि उपज मंडी के सामने एक हृदयस्पर्शी घटना सामने आई, जहां जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी ने एक घायल लावारिस गौ माता का उपचार कर मानवता की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त गौ माता को किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गौ माता सड़क किनारे तड़पती हुई पाई गई।
इस दौरान मौके पर पहुंचे मुकेश सैनी ने बिना देर किए घायल गौ माता का प्राथमिक उपचार किया और उसकी देखभाल की। उनके इस कार्य की आसपास के लोगों ने सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन बहुत कम लोग आगे आकर ऐसे बेसहारा पशुओं की मदद करते हैं। मुकेश सैनी जैसे लोगों की संवेदनशीलता समाज के लिए एक उदाहरण है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube