ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एबीवीपी पीपाड़ सिटी ने 'परिंडा अभियान' के तहत बांधे परिंडे

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 33 views
एबीवीपी पीपाड़ सिटी ने 'परिंडा अभियान' के तहत बांधे परिंडे


​पीपाड़ सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पीपाड़ द्वारा स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट आयाम के अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए 'परिंडा अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें दाने-पानी की व्यवस्था की गई।​एसएफडी संयोजक भवानी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ​राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर,​पुलिस थाना परिसर,​शांति सर्कल एवं आसपास के क्षेत्र ​में परिंडे बांधे। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।​पुलिस थाना परिसर में परिंडे लगाने के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थी परिषद की इस पहल की सराहना की। थाना स्टाफ ने कहा कि संगठन द्वारा किए जा रहे ऐसे सामाजिक एवं परोपकारी कार्य ही वास्तविक 'मानव धर्म' हैं। उन्होंने युवाओं को इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया।​इस सेवा कार्य में नगर सह मंत्री प्रवीण सैनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानिया ज्याणी के साथ मनसुख सिंह, रविंद्र राठौड़, रेणुका कच्छावा, जोशना, युवराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube