पीपाड़ सिटी: "चौपाल" के मंच से गूंजा सफलता का मंत्र, प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई जीत की राह
By Shubh Bhaskar ·
26 Apr 2026 ·
54 views
पीपाड़ सिटी: "चौपाल" के मंच से गूंजा सफलता का मंत्र, प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई जीत की राह
पीपाड़ सिटी। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से तहरीक-ए-इल्म सोसाइटी द्वारा “चौपाल - रिफॉर्मिंग नैरेटिव” कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस अनूठे प्रयास के माध्यम से नव चयनित आरएएस, डीएसपी और तहसीलदार जैसे विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और सफलता की बारीकियां सिखाईं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
उपखंड अधिकारी मोहम्मद राशिद ने कहा कि अक्सर मार्गदर्शन की कमी से प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय चयन और एग्जाम पैटर्न को समझने के साथ-साथ चैट जीपीटी जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स का स्मार्ट उपयोग करने की सलाह दी।डिप्टी एसपी असलम खान ने मोटिवेशन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने, सकारात्मक नजरिया अपनाने और अपने आसपास ही 'रोल मॉडल' ढूंढकर उनसे सीखने के लिए प्रेरित किया।तहसीलदार समीर खान ने टाइम मैनेजमेंट को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद डायर हुसैन ने संदेश दिया कि निरंतर प्रयास और धैर्य के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मोहम्मद शरीफ खान, शिक्षाविद अल्लारख खान सिंधी और सेराज सिलावट ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोसाइटी संयोजक अकबर खान ने किया।तहरीक-ए-इल्म सोसाइटी की टीम से अब्दुल ग़फ़्फ़ार, अज़हरुद्दीन, तौफ़ीक़ छीपा, वशीर ख़ान, डॉ. इमरान ख़ान और डॉ. भाईखान ने वालंटियर्स के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम में पीपाड़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिन्होंने इस सत्र को अपनी करियर की दिशा बदलने वाला बताया।