गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिला जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील 27 अप्रैल को देंगे ज्ञापन।
By Shubh Bhaskar ·
26 Apr 2026 ·
34 views
गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिला जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील 27 अप्रैल को देंगे ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- फिरोजाबाद- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार, 26 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने गुरु स्वामी चंदन दास महाराज, गौ पुत्र योगेंद्र सिंह तोमर, गौ पुत्र कैलाश चंद्र वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद शर्मा जयपुर, गौ पुत्र नागपाल शर्मा माचाड़ी एवं गौ पुत्र सुंदर लाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर “गौ सम्मान आव्हान अभियान” की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जनसमर्थन जुटाना है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
संगठन की ओर से सभी देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने नजदीकी तहसील एवं जिला कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को मजबूत करें।
अंत में ब्रज धाम के संतों के इस संकल्प को सफल बनाने के लिए सभी से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई।