ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परशुराम सेना की संभागीय बैठक 10 मई को जयपुर में होगी आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 26 Apr 2026 · 22 views
परशुराम सेना की संभागीय बैठक 10 मई को जयपुर में होगी आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- परशुराम सेना जयपुर संभाग के जिलाध्यक्षों की प्रस्तावित बैठक को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। संभाग के सभी जिलाध्यक्षों से प्राप्त सहमति के आधार पर यह बैठक रविवार, 10 मई 2026 को जयपुर में आयोजित की जाएगी।
बैठक की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा को सौंपी गई है। वे बैठक स्थल का चयन कर उसका पूरा पता और लोकेशन संबंधित ग्रुप में साझा करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जयपुर संभाग के सभी जिलाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। बैठक के दौरान संभाग के विभिन्न जिलों में परशुराम सेना की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जो पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे, उनकी जानकारी भी सहमति मिलने के बाद बैठक से पूर्व ग्रुप में साझा की जाएगी। जयपुर संभाग मिडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube