ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घायल गौ माता का जीव जंतु प्रेमी व गौ सेवक मुकेश सैनी संग टीम ने किया उपचार, जरूरत पड़ने पर जयपुर गौशाला भेजने की तैयारी।

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 74 views
घायल गौ माता का जीव जंतु प्रेमी व गौ सेवक मुकेश सैनी संग टीम ने किया उपचार, जरूरत पड़ने पर जयपुर गौशाला भेजने की तैयारी।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई वार्ड नंबर 20 स्थित कुम्हार मोहल्ला से शनिवार को एक घायल गौ माता की सूचना जीव-जंतु प्रेमी व गौ सेवक मुकेश सैनी को प्राप्त हुई। सर्प मित्र मुकेश सैनी को बताया गया कि गौ माता पिछले दो दिनों से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट पहुंचाई गई थी।
सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी तुरंत अपने साथी के साथ मोके पर पहुंचे और उन्होंने गौ माता का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उनकी देखरेख में गौ माता की हालत में सुधार देखने को मिला।
मुकेश सैनी ने बताया कि यदि शाम तक गौ माता स्वयं चलने की स्थिति में आ जाती है तो उसे वहीं सुरक्षित रखा जाएगा, अन्यथा उसके बेहतर उपचार के लिए अपने निजी खर्चे से प्राइवेट वाहन के माध्यम से जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला भिजवाया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने गौ सेवक की तत्परता और सेवा भाव की सराहना की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube