ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा को मिला ‘ऑनरेबल डॉक्टरेट अवॉर्ड’, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 34 views
डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा को मिला ‘ऑनरेबल डॉक्टरेट अवॉर्ड’, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली दिनांक 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दिल्ली स्थित सत्य साई ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को ‘ऑनरेबल डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं विभिन्न संगठनों में सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया गया, जिसमें देश-विदेश के कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही अंबेसडर डॉ. परवेंद्र सिंह वल्लीपुरम कान्हा गासिगम (श्रीलंका), ईस्टर्न यूनिवर्सिटी श्रीलंका के वाइस चांसलर, डॉ. शमा हुसैन (डीन, क्राउन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल चार्टर्ड), पी. अमरूस्थली (वाइस चांसलर, यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी) एवं ऑनरेबल जज डॉ. के. वेंकटेशन (फाउंडर एवं डायरेक्टर) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डॉ. शर्मा को विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा चार बार ऑनरेरी डॉक्टरेट उपाधि से मेडल व प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
इस सम्मान से न केवल डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा का गौरव बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube