ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. दिग्विजय नाथ को दी गई भावभीनी विदाई डॉ. संजय कुमार का हुआ स्वागत

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 8 views
डॉ. दिग्विजय नाथ को दी गई भावभीनी विदाई

डॉ. संजय कुमार का हुआ स्वागत

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर तहसील तुलसीपुर में
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की स्थानीय इकाई द्वारा एक प्रतिष्ठित होटल के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ के अपर निदेशक (आयुष), गाजीपुर पद पर प्रोन्नत होकर स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं उनके स्थान पर आए डॉ. संजय कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नीमा अध्यक्ष डॉ. मो. शरीफ खान एवं उपस्थित आयुष चिकित्सकों द्वारा माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया
नीमा अध्यक्ष डॉ. मो. शरीफ खान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. दिग्विजय नाथ ने हमेशा पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी चिकित्सकों को परिवार का सदस्य समझा और एक संरक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी विदाई पर सभी का मन भावुक है, लेकिन उनकी पदोन्नति पर गर्व भी है।
महामंत्री डॉ. रवि मिश्र ने कहा कि उनके प्रयासों से आयुष चिकित्सकों के पंजीयन की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाई गई तथा शासन द्वारा अनुमन्य एलोपैथिक दवाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित की गई।
अपने संबोधन में डॉ. दिग्विजय नाथ ने नीमा संगठन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बीते 8 वर्षों में संगठन ने आपदा काल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों व टीकाकरण कार्यक्रमों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे नियमों के तहत निर्भीक होकर कार्य करें और क्लीनिक में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
नवागंतुक अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि वे अपने पूर्ववर्ती अधिकारी के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य करेंगे और चिकित्सकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. वलीउल्लाह खान, डॉ. मुश्ताक खान, डॉ. प्रदीप दुबे, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. आर. एन. यादव, डॉ. जुबेर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. वसीम, डॉ. जमील, अवनीश सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube