ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मा शाकम्बरी के जन्मदिन पर खारोल समाज की शोभायात्रा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 29 views
मा शाकम्बरी के जन्मदिन पर खारोल समाज की शोभायात्रा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा में मां शाकम्बरी के जन्मदिन के पावन अवसर पर खारोल समाज द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामद्वारा के बाहर पहुंची, जहां विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, पुष्पेंद्र सिंह, जेपी रैगर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मां शाकम्बरी के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन शांतिपूर्ण एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ आगे बढ़ी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube