राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर की जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 26 अप्रैल को।
By Shubh Bhaskar ·
22 Apr 2026 ·
15 views
राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर की जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 26 अप्रैल को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर द्वारा जिला कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 26 अप्रैल 2026, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे खंडेलवाल धर्मशाला, अलवर में संपन्न होगा।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार इस अवसर पर नवगठित जिला कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी तथा संगठन की भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर से कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी अपेक्षित है।
राष्ट्रीय सवर्ण दल ने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि संगठन मिशन 2030 के तहत राजनीति में आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े तथाकथित काले कानूनों के विरोध के साथ-साथ समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अधिकार युक्त भारत के निर्माण के लिए संघर्षरत है।
संगठन की ओर से सभी नागरिकों को सपरिवार समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया गया है।