ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रज धाम के संतों का आह्वान: शांतिपूर्ण तरीके से तहसीलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 17 views
ब्रज धाम के संतों का आह्वान: शांतिपूर्ण तरीके से तहसीलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा ब्रज धाम के संतों द्वारा गौ माता को सम्मान दिलाने की मुहिम अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। इस संबंध में संत समाज ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता शांति पूर्ण तरीके से अपनी-अपनी तहसीलों में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपें।
मलूक पीठ ब्रज धाम से जुड़े गौ पुत्र गोपेश कृष्ण दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के साथ इस अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सूचित किया जाए कि वे अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए तहसीलों में पहुंचें तथा केंद्र व राज्य सरकारों के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करें।
ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ संरक्षण हेतु सख्त कानून लागू करने तथा गौ माता का परित्याग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और जुर्माने की मांग की जाएगी। साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि किसी भी गांव या पंचायत में गौवंश के निधन पर उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों—सांसद, विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, सरपंच और ग्राम पंचायत प्रधान—की होनी चाहिए। यदि अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
*गौ पुत्र धर्म दास महाराज* ने कहा कि संत समाज के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के नाम से तैयार कर चार भागों में बांटकर अलग-अलग तहसीलों में सौंपा जाएगा।
संत समाज ने देशभर के संतों, किन्नरों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से ही किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube