महाकाल की शरण में पंजाबी स्टार 'निंजा': भस्म आरती के रंग में रंगे अमित भल्ला, बोले- अद्भुत है ये अनुभव
By Shubh Bhaskar ·
22 Apr 2026 ·
5 views
महाकाल की शरण में पंजाबी स्टार 'निंजा': भस्म आरती के रंग में रंगे अमित भल्ला, बोले- अद्भुत है ये अनुभव
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
उज्जैन-अपनी सुरीली आवाज और दमदार अदाकारी से पंजाबी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले अमित भल्ला उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए। फिल्मी दुनिया की भागदौड़ से ब्रेक लेकर भल्ला तड़के होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती का हिस्सा बने। अलसुबह जब मंदिर के पट खुले, तो भल्ला आम शिव भक्तों की तरह नंदी हॉल में बैठकर बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच उन्होंने भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए और भगवान महाकालेश्वर का विशेष आशीर्वाद लिया।
आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे इस कलाकार ने मंदिर की व्यवस्थाओं और यहां की सकारात्मक ऊर्जा की जमकर प्रशंसा की। भल्ला ने इस यात्रा को अपने जीवन का एक यादगार और सुकून भरा पल बताया और कहा कि महाकाल की कृपा ही सब कुछ है। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद वे बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।