ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में काढ़ा वितरण प्रारंभ

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 30 views
शाहपुरा में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में काढ़ा वितरण प्रारंभ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर के बालाजी की छतरी स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में नववर्ष के अवसर पर आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए काढ़ा वितरण का शुभारंभ किया गया। चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु औषधियों से निर्मित आयुर्वेदिक काढ़ा निःशुल्क पिलाया जा रहा है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार यह काढ़ा सर्दी, खांसी, जुकाम एवं अन्य मौसमी रोगों में लाभकारी है। ठंड के मौसम को देखते हुए नववर्ष से काढ़ा वितरण प्रारंभ किया गया है, जो नियमित रूप से जारी रहेगा।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वयं चिकित्सालय पहुंचकर काढ़े का सेवन करें तथा अपने परिवारजनों के लिए भी काढ़ा ले जाकर सभी को स्वस्थ रखें, जिससे इस मौसम में बीमारियों से बचाव हो सके।
इस अवसर पर डॉ. दीपिका शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार जीनगर ,शीतल शर्मा, भावना चौधरी, गणेश धाकड़, विनोद कुमार भील सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube