ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
6 views
ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान टोंक भगवान लाल जाट। ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव मंगलवार को
बंथली बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश चौधरी तथा मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
चुनाव में त्रिलोकचंद शर्मा को
चौथी बार देवली ब्लॉक ग्राम विकास अधिकारी संघ
निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके साथियों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आगे भी संघ के हितों की रक्षा करते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा उपाध्यक्ष शिवजी लाल माली मनराज चौधरी मंत्री बनवारीलाल बैरवा कोषाध्यक्ष हेमराज माली संयुक्त मंत्री सरजीत जाखड़ मीडिया प्रभारी गोविंद माहेश्वरी महिला प्रतिनिधि निर्मला पूर्णिया निशा भाकरीवाल जिला प्रतिनिधि केलिए बाबूलाल निठारवाल शिव बालक शर्मा कैलाश बैरवां दीनबंधु नामा धनराज अटल तेजिंदर सिंह को सर्व समिति से चुना गया