भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मेद सागर,उदयभान गेट पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया गया
By Shubh Bhaskar ·
11 Apr 2026 ·
6 views
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मेद सागर,उदयभान गेट पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया गया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी 'गाँव-बस्ती-वार्ड चलो' अभियान के अंतर्गत आज शाहपुरा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी और जिला महामंत्री अविनाश जीनगर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के तहत उम्मीद सागर चौराहा स्थित मुखर्जी उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उद्यान परिसर और आसपास के क्षेत्र से कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मुखर्जी उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रभारी शांतिलाल मामोडिया रहे। जिनकी देखरेख में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी में गौ-सेवा और सफाई का संगम देखने को मिला, उदय भान गेट, बेगूँ चौराहा स्थित गायों की 'पो' व चारा स्थल पर भी सघन सफाई अभियान चलाया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं ने गायों के विचरण स्थल को स्वच्छ बनाया। इस चरण के प्रभारी प्रहलाद कहार एवं मोहन गुर्जर रहे।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को जिला महामंत्री अविनाश जीनगर व नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बस्ती और वार्ड तक पहुँचकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और जनसेवा करना है वरिष्ठजन का सम्मान करना लाभार्थियों से संपर्क करके केंद्र व राज्य की कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं को आमजन तक बताना
कार्यक्रम में राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, सीताराम बैरवा,मुकेश माली,रमेश मारु,मोहन गुर्जर,भानु सिंह,शांतिलाल मामोडिया,प्रहलाद कहार,दुर्गा लाल कहार,लालाराम नायक, दुर्गा प्रसाद काबरा,रामप्रसाद,राजू कहार,सुरेश मूंदड़ा,देवेंद्र सिंहजी,पवन सुखवाल,नवल सोनी,विक्रम सैनी,नरेश कोली,गोपाल घुसर,राजू कहार(साजन),विठ्ठल शर्मा,कैलाश सोनी,सोनाली पोरवाल,लीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने उत्साहपूर्वक इस स्वच्छता सेवा में अपना योगदान दिया।