महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं, पावटा चौक पर किया माल्यार्पण
By Shubh Bhaskar ·
11 Apr 2026 ·
107 views
महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं, पावटा चौक पर किया माल्यार्पण
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने पावटा चौक सब्जी मंडी पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा माली समाज का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले का जीवन समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार एवं समानता के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उनके जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता, समरसता एवं समानता को सुदृढ़ करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (भूमि अवाप्ति) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, तहसीलदार विपिन चौधरी, कलेक्ट्रेट के संस्थापन अधिकारी किशन लाल माली, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास, नगर परिषद आयुक्त गोपाल कृष्ण माली, साथ ही सावित्री विकास फूले संस्थान के अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल माली एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल माली सहित बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित रहे।