विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
By Shubh Bhaskar ·
10 Apr 2026 ·
25 views
विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फैमिली कोर्ट के जज अनीश दाधीच ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जज दाधीच ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को मजबूत (स्ट्रॉन्ग) पासवर्ड रखने की सलाह दी तथा कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP) कभी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी फोन, मैसेज या किसी लिंक के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी नहीं मांगते, इसलिए ऐसी किसी भी गतिविधि से सावधान रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यदि कोई साइबर अपराध घटित होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से भी पीड़ित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बढ़ते साइबर अपराधों, जैसे डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर भी प्रकाश डाला गया और छात्रों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ.पी. शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाकर उन्हें साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना रहा।