ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने आमजन के अभाव अभियोग सुने

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 8 views
देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने आमजन के अभाव अभियोग सुने
टोंक l देवली उनियारा के विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने अलीगढ़ पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आम जन के अभाव अभियोग सुने
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली ने बताया की देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने अलीगढ़ पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड स्तरीय बैठक में आम जन के अभाव अभियोग सुने तथा इस अवसर पर आम जन व किसानों ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर को क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया तो विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने संबधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश बैठक में ही दिए और अधिकांश जन समस्याओं का समाधान मोखे पर ही होने पर आम जन के चेहरे खिल गए
विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के भी निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की आमजन की समस्याओं के समाधान मे कोताही नहीं बरतें और समय पर जनसमस्याओं का समाधान करे
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुश्री पूजा मीना, विकास अधिकारी शंकर लाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता जय प्रकाश, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र मीना उनियारा खण्ड, सहायक अभियंता सुनील बैरवा अलीगढ खण्ड, तहसीलदार उनियारा पूजा मीना, अलीगढ तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल सहित अनेक विभागों के अधिकारी व वरिष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी मोजूद थे।

देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर चोरू ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया और इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की और विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने दिवंगत आत्मा पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube