ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर ग्रामीण कांग्रेस के जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने इस अभियान को घर घर पहचाने का संकल्प दिलाया

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 6 views
जयपुर ग्रामीण कांग्रेस के जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक
जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने इस अभियान को घर घर पहचाने का संकल्प दिलाया

टोंक l जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर ग्रामीण (पूर्व )के वरिष्ठ पदाधिकारी और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने बैठक ली
जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर ग्रामीण पूर्व की आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सशक्तिकरण को लेकर व्यापक मंथन किया !तथा आगामी कार्यक्रम “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत पूरे जिले में हर घर दस्तक को प्रभावी रूप से लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई ! तथा जिला प्रभारी आर सी चौधरी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पार्टी के लिए मेहनत करेगा उसके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे हमारे प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सक्रिय पदाधिकारीयो को आगे लाना चाहते हैं ताकि वह पार्टी का मजबूती से पक्ष रख सके तथा पार्टी की रीति - नीतियों को आमजन तक पहुचाने का काम करे तभी हम लोकतंत्र को बचा पाएंगे
बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा , विधायक आमेर एवं टोंक जिला प्रभारी प्रशांत शर्मा , विधायक बस्सी लक्ष्मण मीणा एवं सह प्रभारी संजय यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही !
इस अवसर पर बैठक में कार्यकताओं एवं पदाधिकारीयो के महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया !

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube