ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नरसिंह हनुमान मंदिर में राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 14 views
नरसिंह हनुमान मंदिर में राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-अलवर- शुक्रवार, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नरसिंह हनुमान मंदिर में राजस्थान पुजारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर के तत्वावधान में जल्द ही पुजारी महासम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन कटी घाटी हनुमान मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पुजारियों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां मंदिरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं व्यवस्थाओं पर सामूहिक विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में आचार्य राजेन्द्र शर्मा (अध्यक्ष), महेश चंद शर्मा (महामंत्री), पंडित मोनू शर्मा (कोषाध्यक्ष), पंडित विवेकानन्द शर्मा, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, कंचन शर्मा, योगानंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, नत्थू राम शास्त्री, रघुवीर शर्मा, रमाकांत शर्मा, योगेश शर्मा एवं देवराज शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महासम्मेलन को सफल बनाना तथा पुजारियों के हितों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर रणनीति तैयार करना रहा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube