बांदीकुई के पास नंदी महाराज पर हमला, समय रहते गौ सेवकों ने बचाई जान।
By Shubh Bhaskar ·
10 Apr 2026 ·
102 views
बांदीकुई के पास नंदी महाराज पर हमला, समय रहते गौ सेवकों ने बचाई जान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-बांदीकुई- दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के बना पूरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक नंदी महाराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमलावर ने कुल्हाड़ी नंदी के शरीर में ही छोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
घटना की सूचना गांव के लोगों द्वारा तुरंत सुरेश पुजारी को दी गई। सूचना मिलते ही बसवा और राजपुर की गौ सेवा टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और घायल नंदी महाराज को संभालते हुए उसके शरीर में फंसी कुल्हाड़ी को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
गौ सेवकों ने बताया कि यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो नंदी महाराज की जान जा सकती थी, क्योंकि काफी मात्रा में खून बह चुका था। इस घटना ने क्षेत्र में रोष और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।
इस मौके पर सुरेश पुजारी, हर्षित दाधीच, दीपक योगी, गोविंद शर्मा (गोलू), अमर सिंह गुर्जर, पवन कुमार शर्मा सहित कई गौ सेवक उपस्थित रहे।
गौ सेवकों ने इस तरह की अमानवीय घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।