माचाड़ी में पहली बार प्रतिभा खोज परीक्षा, 14 अप्रैल को, कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
10 Apr 2026 ·
63 views
माचाड़ी में पहली बार प्रतिभा खोज परीक्षा, 14 अप्रैल को, कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहें माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माचाड़ी के इतिहास में पहली बार “माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रातः ०9 से 10 बजे तक प्रतिभा खोज परीक्षा होगी, 10 से 11 बजे तक कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 से 12 बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा।
परीक्षा का स्वरूप
यह परीक्षा तीन समूहों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप-०1 में कक्षा ०6 से ०8, ग्रुप-०2 में कक्षा ०9 से 10 तथा ग्रुप-०3 में कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का पाठ्यक्रम मानसिक योग्यता, गणित, सामान्य ज्ञान और हिन्दी-अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित रहेगा।
आकर्षक पुरस्कार
प्रत्येक समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 501 रुपये और तृतीय स्थान पर 251 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 प्रातः ०8 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म GSSS माचाड़ी, V.K. Mobile माचाड़ी, Rawat Traders माचाड़ी तथा OM Juice Center, माचाड़ी चौराहा से प्राप्त कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक का सहयोग प्राप्त है। विद्यालय प्रशासन ने माचाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने भविष्य को नई दिशा की ओर ले जाएं।