ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: 'फर्स्ट इन मैथ' प्रोग्राम में पीएम श्री बालिका स्कूल जिले में अव्वल

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 158 views
पीपाड़ सिटी: 'फर्स्ट इन मैथ' प्रोग्राम में पीएम श्री बालिका स्कूल जिले में अव्वल

​पीपाड़ सिटी। पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ने गणितीय दक्षता के वैश्विक कार्यक्रम 'फर्स्ट इन मैथ' में पूरे जोधपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 8 की छात्रा रौनक ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही अनीता, भूमिका, दिक्षिता और संध्या भी टॉप स्कोरर रहीं। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि बेहतर मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ अध्यापक राकेश जिनागल और पप्पू राम को सम्मानित किया गया।समारोह में संस्था के निर्दोष माथुर और उत्तर भारत प्रमुख रुबल माथुर ने शिरकत की।गहलोत ने बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्राओं ने ऑनलाइन लॉगिन आईडी द्वारा कठिन गणितीय समस्याओं को हल करना सीखा जिससे उनकी तार्किक क्षमता और डिजिटल दक्षता में सुधार हुआ है।फर्स्ट इन मैथ' एक विश्वस्तरीय पहल है जो छात्रों में 21वीं सदी के कौशल जैसे समस्या समाधान और तार्किक सोच विकसित करती है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पारस गहलोत ने किया जिसमें उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube