अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटी को नारी शक्ति सम्मान
By Shubh Bhaskar ·
09 Apr 2026 ·
21 views
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटी को नारी शक्ति सम्मान
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
श्री महावीर हनुमान मन्दिर रामद्वारा चौंक भोपालवाडी के नवीन गुंबज एवं कलश स्थापना दिवस समारोह पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सी सी बी जॉन उदयपुर चेतना भाटी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और पर्यावरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर, पावरलिफ्टिंग चैंपियन माला सुखवाल और एससी एसटी छात्रावास अधीक्षक स्नेहा चौधरी को वृक्षम अमृतम संस्थान द्वारा वृक्षम नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान बीजेपी प्रदेश समिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, महाराज दयाराम रामस्नेही, राहड़ा फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना सिंह, वृक्षम संरक्षक मनोहर लाल, उपसंरक्षक कृष्ण कांत, अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिक, सचिव यशवंत त्रिवेदी और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया उपस्थित थे l इस कलश की स्थापना 151 वर्षो बाद पुनः की गई है l