ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृभको द्वारा किसान सभा आयोजित, उन्नत खेती एवं सहकारिता पर दिया जोर।

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 56 views
कृभको द्वारा किसान सभा आयोजित, उन्नत खेती एवं सहकारिता पर दिया जोर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- किसानों को उन्नत खेती एवं सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) अलवर द्वारा बगड़ राजपूत ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में एक भव्य किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
किसान सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि पर्यवेक्षक राजू राम यादव एवं विजेश कपुरिया उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य अनूप कुमार, ग्राम सेवा सहकारी समिति बगड़ राजपूत के अध्यक्ष प्रहलाद, व्यवस्थापक जल सिंह यादव तथा कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभा में किसान चुन्नी लाल, मनोहर लाल सहित 65 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कृषि पर्यवेक्षकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी ने मृदा परीक्षण के महत्व, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, कृभको के उन्नत उत्पादों तथा सहकारिता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं एवं अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम संवादात्मक और उपयोगी बन गया।
अंत में सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए जलपान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube