ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऑब्जर्वर लगाएं

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 18 views
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऑब्जर्वर लगाएं

टोंक । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा क्षेत्र में 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के अंतर्गत 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर लगाएं हैं
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर सी चौधरी ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है सभी विधानसभा ऑब्जर्वर अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान को सफल बनाएंगे
आज जारी की गई विधानसभा पर्यवेक्षकों की सूची में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव सागर मावर को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विराटनगर विधानसभा एवं ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर जांगिड़ को दातारामगढ, टोंक कमलेश गुर्जर, देवली उनियारा ईश्वर कोहिवाल, निवाई राजेन्द्र चौधरी, मालपुरा हुसैन सुल्तानिया सहित राजस्थान की सभी विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति के समाचार मिलते ही ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो का तांता लग गया
विराटनगर विधानसभा ऑब्जर्वर सागर मावर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से पी सी सी कार्यालय पर माला साफा पहनाकर मुह मिठा करवा कर जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा है कि मै इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूँगा और लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube