माताजी का खेड़ा में स्टेट हाईवे बदहाल रोड नहीं तो टोल नहीं का नारा 10 दिन का अल्टीमेटम
By Shubh Bhaskar ·
09 Apr 2026 ·
41 views
माताजी का खेड़ा में स्टेट हाईवे बदहाल रोड नहीं तो टोल नहीं का नारा 10 दिन का अल्टीमेटम
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा-माडल सांगानेर स्टेट हाईवे जो ग्राम पंचायत माताजी का खेड़ा से होकर गुजरता है पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है पंचायत भवन के सामने, होटल केसर पैलेस के सामने और माताजी के मंदिर के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो बारिश के पानी से भरकर दलदल का रूप ले चुके हैं इन स्थानों पर आए दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैंताजा स्थिति में सुबह कई अध्यापक और मजदूर राजगीर इन गड्ढों में गिरते-पड़ते नजर आए ग्रामीणों ने गड्ढों में पेड़ की टहनियां डालकर खतरे का संकेत भी दिया है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इसका ताजा उदाहरण आज प्रातः एक अध्यापिका गहरे गड्ढे खड़े जिसमें पानी भरा हुआ था स्कूटी सहितदलदल में गिर गई ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों की सजकता से उसको बाहर निकाल बड़ा हादसा होते-होते टला इस स्टेट हाईवे का विशेष स्मरणीय यह भी है कि ना यहा कोई चेतावनी बोर्ड लगा रखा है यह स्टेट हाईवे चंबल चौराहे पर नेशनल हाईवे को क्रॉस करता है इस पर भी कोई चेतावनी बोर्ड नहीं है दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाने की मांग की है इस गंभीर समस्या को लेकर जीव दया सेवा समिति शाहपुरा ने अब सख्त रुख अपनाया है समिति के संयोजक अतू खां कायमखानी ने टोल प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि माताजी का खेड़ा से गुजर रहे इस स्टेट हाईवे की मरम्मत 10 दिन के भीतर नहीं की गई तो रोड नहीं तो टोल नही का आंदोलन शुरू किया जाएगा
संयोजक अतू खां कायमखानी ने सवाल उठाया कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत और पूर्व में जाम लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामवासियों व पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, डॉक्टर मोहम्मद इशाक, शंकर लाल जाट, शिवराज जाट, राम प्रसाद जाट, बंटी बंजारा, बाबूलाल नाथ, रमेश सेन, सुरेश सेन, राजू लाल जाट सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन और टोल प्लाजा शाहपुरा पर अनदेखी का आरोप लगाया है उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी टोल प्लाजा और संबंधित प्रशासन की होगी गांव में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।