राजीविका हमीरगढ़ क्लस्टर में हुआ परिंडे का वितरण कार्यक्रम
By Shubh Bhaskar ·
09 Apr 2026 ·
16 views
राजीविका हमीरगढ़ क्लस्टर में हुआ परिंडे का वितरण कार्यक्रम
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री राजेन्द्र खटीक।
हमीरगढ़-जीव दया को लेकर मई-जुन की तपती दुपहरी में बेजुबानों का सहारा परिंडा अभियान एक सराहनीय पहल है, मेरा ऐसा मानना है की पत्रकारों द्वारा कलम के साथ साथ करूणा का यह संगम समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह विचार आज हमीरगढ़ राजीविका क्लस्टर फेडरेशन परिसर में राजीविका प्रदेशाध्यक्ष अमित जोशी ने व्यक्त किए। उक्त विचार जोशी ने राजस्थान पत्रकार परिषद द्वारा परिंडा वितरण कार्यक्रम के तहत बतौर अतिथि व्यक्त किए। जोशी ने कहा कि भीषण गर्मी के थपेड़ों और आसमान से बरसती आग के बीच जब इंसान बेहाल है, तो बेजुबान पक्षियों की व्याकुलता का अंदाजा लगाना भी कठिन है। इसी मानवीय संवेदना को आत्मसात करते हुए राजस्थान पत्रकार परिषद (भीलवाड़ा इकाई) ने एक अनुकरणीय विकासात्मक और भावनात्मक पहल की है जिसमें राजीविका से जुड़ी सवा 2 लाख महिलाओं को प्रेरित कर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया की अभियान के तहत हमीरगढ़ क्लस्टर परिसर स्थित विद्यालय में 'जीवदया अभियान' के तहत 51 परिंडों का वितरण किया गया। वहीं समाजसेवी राकेश शर्मा ने कहा की यह अभियान ना केवल पक्षियों की प्यास बुझाने का माध्यम है, बल्कि समाज में 'जियो और जीने दो' के संदेश को भी जीवंत कर रहा। परिषद के जीनगर ने बताया कि जनसहयोग के माध्यम से पांच दिवसीय इस महाभियान में 500 परिंडो का वितरण किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने इस कार्य को 'ईश्वर की सेवा' के समान बताते हुए कहा कि एक परिंडा केवल मिट्टी का बर्तन नहीं, बल्कि एक नन्हीं जान को मिलने वाला जीवनदान है और यह आयोजन नई पीढ़ी में जीवदया और करुणा के बीज बोने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा। वहीं राजीविका क्लस्टर अकाउंटेंट कौशल्या कंवर ने भी बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संस्था का यह प्रयास आमजन में व्यवहारात्मक परिवर्तन लाएगा, जिससे राजीविका की हमीरगढ़ क्लस्टर में 5000 से ऊपर महिलाएं जुड़ी हुई है जो अपने घरों, दुकानों और छतों पर परिंडे लगाने के प्रति प्रेरित होंगे। मौजुद महिलाएं को परिंडों के सही रख-रखाव और उनमें नियमित स्वच्छ जल भरने की जिम्मेदारी समझाकर इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर क्लस्टर फेडरेशन की अध्यक्ष खुशबू गर्ग,उपाध्यक्ष गीता शर्मा,सचिव गायत्री ,कोषाध्यक्ष गंगा धोबी सभी कार्यकारिणी सदस्या और सभी क्लस्टर फेडरेशन के स्टाफ विनोद खटीक, किरण कंवर,नीमा कंवर,सीमा गाडरी ,नीमा कंवर,आशा कंवर राणावत,पूजा खारोल,निर्मला परमार,चंदा साल्वी मौजूद थे।