1857 की क्रांति के सूत्रधार शहीद मातादीन को भावभीनी श्रद्धांजलि।
By Shubh Bhaskar ·
08 Apr 2026 ·
34 views
1857 की क्रांति के सूत्रधार शहीद मातादीन को भावभीनी श्रद्धांजलि।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ 1857 की क्रांति के प्रथम सूत्रधार एवं महान क्रांतिकारी शहीद मातादीन के बलिदान दिवस पर आज राजगढ़ में भव्य विचार संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवारी लाल मीणा ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शहीद मातादीन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच अमर सिंह वर्मा ने कहा कि शहीद मातादीन ने ही मंगल पांडे को क्रांति की अलख जगाने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने उनके योगदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
वक्ता दिनेश निद्रानिया, रामकिशन आंदुका और मुकेश मीणा ने शहीद मातादीन के अदम्य साहस, देशभक्ति और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राजेन्द्र जगदीश, गुलाब संदीप और मुकेश सारसर ने कहा कि इतिहास के ऐसे गुमनाम नायकों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की प्रमुख आवश्यकता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद मातादीन के सामाजिक योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी निर्णायक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फूलसिंह, हुकुम सिंह, शिवट रामसिंह परवेणी, अभिषेक गुलाबचन्द और गिरोत्र मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही रामसिंह निदानिया, गोपाल सारसर और महेंद्र कुमार खैरखा ने शहीद के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और शहीद मातादीन के जयघोष के साथ किया गया।