ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

30 अप्रैल तक संचालित होगा ‘आपणो खेत-आपणी खाद’ अभियान, 281 कृषक गोष्ठियां आयोजित होंगी।

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 19 views
30 अप्रैल तक संचालित होगा ‘आपणो खेत-आपणी खाद’ अभियान, 281 कृषक गोष्ठियां आयोजित होंगी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कृषि विभाग द्वारा जिले में मृदा स्वास्थ्य संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आपणो खेत-आपणी खाद’ अभियान 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 281 कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी. मीना ने बताया कि अभियान के दौरान रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में देशी खाद (कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट), हरी खाद एवं जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। ढैंचा, ग्वार (चंवला) जैसी हरी खाद के माध्यम से मिट्टी के गुणों में सुधार करते हुए पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की विधियों—जैसे बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, पंचगव्य आदि—को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन विधियों को स्वयं तैयार कर उपयोग करने से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके अलावा डीएपी एवं यूरिया के विकल्प के रूप में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर दिया जाएगा। किसानों को तीन बैग एसएसपी के साथ एक बैग यूरिया, एनपीके उर्वरक तथा टीएसपी के साथ आधा बैग यूरिया जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी जाएगी। साथ ही मिट्टी की जांच एवं सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube