ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सारिस्का बाघ परियोजना में सहायक वनपाल ने की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 14 views
सारिस्का बाघ परियोजना में सहायक वनपाल ने की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर सारिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। परियोजना के अंतर्गत कार्यरत एक सहायक वनपाल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना उमरैण नाका, अकबरपुर रेंज से जुड़ी बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
मृतक सहायक वनपाल की पहचान और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना के बाद वन विभाग में शोक की लहर है, वहीं क्षेत्र में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मामले के हर पहलू की जांच में जुटे हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube