विद्यालय विकास में मिला जनसहयोग, भेंट की गई अलमारी व रैक।
By Shubh Bhaskar ·
07 Apr 2026 ·
29 views
विद्यालय विकास में मिला जनसहयोग, भेंट की गई अलमारी व रैक।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले की रा. बा. उ. मा. वि. बालेटा, अलवर में विद्यालय विकास की दिशा में सराहनीय पहल देखने को मिली। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समाजसेवी अशोक मेठी की प्रेरणा से झालानी आई केयर अलवर की संचालिका श्रीमती प्रतिभा झालानी द्वारा विद्यालय को एक बड़ी अलमारी एवं रैक भेंट की गई। वहीं एक अतिरिक्त रैक समाजसेवी अशोक मेठी द्वारा भी डोनेट की गई।
विद्यालय के विकास में पूर्व में भी विभिन्न सहयोग मिलते रहे हैं। अशोक मेठी एवं प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के मार्गदर्शन में झाबरमल कंस्ट्रक्शन कंपनी, अलवर द्वारा एक लैपटॉप, विद्यालय के सभी 220 विद्यार्थियों को जर्सी तथा गार्गी पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को पानी की बोतलें वितरित की गई थीं। इसके अलावा बजाजा बाजार, अलवर के व्यापारियों द्वारा ०6 बड़ी फर्श सहित अन्य सामग्री भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने श्रीमती प्रतिभा झालानी एवं अशोक मेठी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। समाजसेवी अशोक मेठी ने कहा कि भविष्य में भी वे विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग और प्रेरणा देते रहेंगे।