अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
07 Apr 2026 ·
76 views
अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
विद्यार्थियों को लगन, मेहनत और ईमानदारी का दिया संदेश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-रैणी-
अलवर जिले के रैणी उपखंड मुख्यालय स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने शिरकत की।
इस अवसर पर भामाशाह मनीष गुप्ता, एसडीएमसी सदस्य मनीष जैन,रैणी थानाधिकारी बने सिंह मीना सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं आसपास के दर्जनों गांवों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यश पंचोली और कुमकुम शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को साफा पहनाकर,मोमेंटो एवं खाटू श्याम भगवान की प्रतिमा भेंट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नितिन सांगवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमितता, लगन और कठोर मेहनत बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए, सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।
कार्यक्रम में अलवर सरस डेयरी डायरेक्टर शिवलाल मीना, संजय मीना,हरिकिशन पाड़ली, बीरम सिंह पाली,विक्की चांदपुर,लोकेश चांदुपोता, विद्यालय डायरेक्टर रूपेंद्र पाण्डेय,प्रिंसिपल प्रकाश ब्यास, स्कूल मैनेजमेंट के मान सिंह मीना, जितेन्द्र सिंह,मनीष पंचोली सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा।
अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की जानकारी स्कूल मैनेजमेंट के मान सिंह मीना एवं मनीष पंचोली द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को दी गई।