गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर चलाया जा रहा जनजागरण।
By Shubh Bhaskar ·
06 Apr 2026 ·
29 views
गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर चलाया जा रहा जनजागरण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रज धाम के संतों द्वारा गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से “गौ सम्मान आव्हान अभियान” की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इस जनआंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
संतों ने देशभर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने के लिए सभी भारतवासी एकजुट होकर आगे आएं। अभियान के तहत यह संदेश दिया जा रहा है कि इस कार्य में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ता “हस्ताक्षर अभियान” के माध्यम से जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि गौ सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति की पहचान है, इसलिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना आवश्यक है।
इस अभियान में गौ माता और नंदी महाराज को प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष माना गया है, जबकि सभी कार्यकर्ता स्वयं को उनके चरणों की रज समान सेवक मानते हुए कार्य कर रहे हैं।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में ब्रज धाम के संतों का आह्वान है कि देशवासी जागरूक होकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए एकजुट हों।
अभियान के अंत में देशवासियों से भावनात्मक अपील की गई है—
“जागो भारतवासियों जागो, गौ माता की रक्षा कर भारत माता का सम्मान दिलवाओं