ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत को दिया गया केदारनाथ भंडारे का निमंत्रण।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 35 views
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत को दिया गया केदारनाथ भंडारे का निमंत्रण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-श्री बाबा केदारनाथ धाम सेवा समिति अलवर के सेवादारों द्वारा आज जयपुर में जोराराम कुमावत को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में आयोजित होने वाले नवें भंडारे का औपचारिक निमंत्रण दिया गया।
समिति के अनुसार यह भंडारा 22 अप्रैल से 11 नवंबर 2026 तक कुल 203 दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सेवादारों ने मंत्री कुमावत के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु आमंत्रित किया।
निमंत्रण देने वालों में भागीरथ सोनी, मुकेश विजय, मनोज शर्मा, गोरधन लाल खेमानी और खुशीराम सैनी शामिल रहे। इस अवसर पर सेवादार मुकेश विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री जी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे अवश्य केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे।
समिति द्वारा आयोजित यह भंडारा हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संचालित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित होते हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश शर्मा जोशी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube