ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 अप्रैल को जयपुर में होगा राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश अधिवेशन।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 42 views
12 अप्रैल को जयपुर में होगा राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश अधिवेशन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से बिजली कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अधिवेशन का उद्घाटन अमरजीत कौर द्वारा किया जाएगा, जो ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मोहन शर्मा मौजूद रहेंगे, जो ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाईज के महासचिव हैं।
विशिष्ट अतिथियों में एम. एल. यादव (प्रदेश अध्यक्ष, एटक राजस्थान) एवं कुणाल रावत (प्रदेश महासचिव, एटक राजस्थान) शामिल होंगे।
अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसमें श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधनों के खिलाफ आंदोलन, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के निजीकरण का विरोध, तथा "विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025" के खिलाफ रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। साथ ही बिजली कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता पर भी जोर दिया जाएगा।
अधिवेशन के आयोजन की जिम्मेदारी दीपेन्द्र सिंह चौहान (कार्यकारी अध्यक्ष), केशव कुमार व्यास (महासचिव), गोवर्धन लाल मीना (अध्यक्ष, आयोजन समिति) एवं शिवकांत शर्मा (महासचिव, आयोजन समिति) के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रदेश अधिवेशन को लेकर अलवर बिजली घर चौराहा डीजल पावर हाउस पर बिजली वर्कर्स फेडरेशन यूनियन कार्यालय पर रविवार 22 मार्च 2026 को 12:00 बजे एक मीटिंग आयोजित की जिसमें प्रदेश अधिवेशन की तैयारी को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किये इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी,उपाध्यक्ष संजय चौधरी,राजेंद्र सैनी, यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, महामंत्री हेमंत सैनी,कोषाध्यक्ष गौरव सोनी,सचिव जितेंद्र सहित अनेक लोग मीटिंग में मौजूद रहे। प्रदेश अधिवेशन की तैयारी को लेकर अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 9413829807, 9461622927, 9829079756, 9468599059, 9828554100 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube