ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांदीकुई में जीव सेवा की मिसाल: अजगर को कुएं से निकाला, घायल गाय का किया उपचार।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 104 views
बांदीकुई में जीव सेवा की मिसाल: अजगर को कुएं से निकाला, घायल गाय का किया उपचार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई क्षेत्र में जीव-जंतुओं की सेवा और संरक्षण को समर्पित जीव जंतु प्रेमी गौ सेवक, सर्प मित्र मुकेश कुमार सैनी ने एक बार फिर साहस,संवेदनशीलता और मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की है। उनके द्वारा किए गए दो अलग-अलग रेस्क्यू कार्यों ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है।
हाल ही में बांदीकुई के समीप रेहड़िया क्षेत्र में एक करीब 15 फीट लंबा अजगर कुएं में गिर गया था। स्थिति बेहद गंभीर थी और उसके जीवित बचने की संभावना बहुत कम मानी जा रही थी। ऐसे संकटपूर्ण समय में जीव जंतु प्रेमी गौ सेवक,सर्प मित्र मुकेश कुमार सैनी ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर बड़ी सूझबूझ और बहादुरी के साथ अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
इसी क्रम में काटरवाड़ा गांव में देवीसहाय शर्मा की गाय का सींग टूट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही मुकेश सैनी तुरंत मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के साथ दवाइयां व इंजेक्शन देकर गाय की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि जीव जंतु प्रेमी मुकेश कुमार सैनी ने हाल ही में “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” की स्थापना की है, जो क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुकेश सैनी का यह सेवा भाव न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी देता है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासी उन्हें सलाम कर रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube