रैणी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्यवाही, आइस फैक्ट्री पर 17 लाख का जुर्माना।
By Shubh Bhaskar ·
06 Apr 2026 ·
95 views
रैणी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्यवाही, आइस फैक्ट्री पर 17 लाख का जुर्माना।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी- जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने रैणी उपखंड क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने चार मामलों में बिजली चोरी पकड़ी, जिसमें एक प्रमुख मामला रितू आइस फैक्ट्री का सामने आया।
जानकारी के अनुसार, रितू आइस फैक्ट्री में सीधे 11 केवी लाइन से अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी। फैक्ट्री संचालकों ने मीटर और CTPT को निष्क्रिय (फ्री) कर रखा था, जिससे लंबे समय से विभाग को भारी राजस्व हानि हो रही थी।
यह कार्यवाही सहायक अभियंता अशोक कुमार मीणा, अर्जुन शर्मा और सोनपाल शर्मा (CCA) के नेतृत्व में की गई। जांच के बाद विभाग ने रितू आइस फैक्ट्री पर करीब 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
सतर्कता टीम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।