ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महर्षि कश्यप जयंती बडे धूमधाम से मनाई शामली में प्रदेश संरक्षक बजरंग लाल मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ भव्य समारोह

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 14 views
महर्षि कश्यप जयंती बडे धूमधाम से मनाई
शामली में प्रदेश संरक्षक बजरंग लाल मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ भव्य समारोह
टोंक (आदित्य कश्यप ) । सृष्टि सृजनकर्ता एवं ऋग्वेद युग में सप्तऋषियों में अत्यधिक प्रभावशाली वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती अखिल भारतीय केवट सेना के तत्वावधान में महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के चेयरमैन व अखिल भारतीय केवट सेना के संस्थापक मोतीलाल मेहरा की अध्यक्षता में मनाई गई इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्राचार्य डॉ पी आर मीणा, प्रबंध निदेशक राजेन्द्र मेहरा एडवोकेट, डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप, अजय कुमार सिंह, विकास देवतवाल, परमानन्द मेहरा, श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा, महेंद्र कुमार, श्रीमती लक्ष्मी मेहरा, नीरज मेहरा, रामदयाल मीणा, तेजवर्धन सिंह कश्यप आदि मोजूद थे
इसी तरह शामली उत्तर प्रदेश में महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य व विशाल कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य किरण पाल सिंह कश्यप के सानिध्य में एवं राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा की अध्यक्षता में मनाई गयी इस कार्यक्रम का उद्घाटन सरदार निर्मल सिंह पंजाब, दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश डोगरा जम्मू कश्मीर
एवं विशिष्ट अतिथि सत्यपाल कश्यप दिल्ली, जयपुर मेहरा समाज सेवा समिति के संरक्षक हनुमान सहाय बलावत, अजमेर संभाग अध्यक्ष रामलाल कटारिया थे
इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के समाज बंधु मोजूद थे
कोटा में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार की अध्यक्षता में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, छात्रावास के अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, कोटा जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार वरिष्ठ अध्यापक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, ओम शंकर कहार, पार्षद हरजीत केवट, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, युवा नेता दिपांशु कहार, आशु कहार मोजूद थे
टोंक जिला मुख्यालय पर श्री आनंदम टेंट हाउस पर वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेश सचिव व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के टोंक जिला उप सचिव जितेन्द्र धीवर ने महर्षि कश्यप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया इस कार्यक्रम में हरीश मेहरा, इन्द्रजीत, शिवराज, राकेश, नरेन्द्र, विनोद
सहित अनेक समाज बंधु मोजूद थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube