ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्र हित में शिक्षा पर हुआ मंथन* *अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ* *राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) का खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 10 views
*राष्ट्र हित में शिक्षा पर हुआ मंथन*

*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ*

*राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) का खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड बड़ीसादड़ी के मंत्री शंभू दास वैष्णव ने बताया कि खंड के संकुल प्रभारियों का एक दिवसीय खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को बड़ी सादड़ी के पीएम श्री विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया !
संगठन की योजना अनुसार रविवार को खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण हेतु प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में चित्तौड़गढ़ जिला महिला मंत्री दीपिका झाला एवं बौद्धिककर्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ से हेमंत शर्मा एवं नर्बदा शंकर पुष्करणा जिला संगठन मंत्री चित्तौड़गढ़ का पाथेय मिला
जिला महिला मंत्री दीपिका झाला ने अपने पाथेय में संगठन का स्वरूप एवं रीति नीति पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि राष्ट्र के लिए शिक्षक एक माली के रूप में अपनी सेवा भावना के रूप में सदैव समर्पित रहा है और रहेगा शिक्षक भगवत सिंह शक्तावत ने मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए
प्रदेश प्रकोष्ठ से हेमंत शर्मा ने शिक्षकों की सदस्यता को ही संगठन की रीड की हड्डी बताया और शिक्षकों को सदैव संगठन के लिए समय का समर्पण करने का आग्रह किया
विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा ने शिक्षकों से आग्रह किया कि शिक्षक बच्चों में अच्छे संस्कार डालें और नकारात्मकता को खत्म करें अच्छे राष्ट्र के लिए अच्छे संस्कारों का होना अति आवश्यक है
खण्ड बड़ीसादड़ी के अध्यक्ष पूरणमल ने संकुल रचना पर सदस्यता निर्माण के विचार रखे जिला शिक्षक सदस्य गोपाल टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री शंभू दास वैष्णव ने किया कार्यक्रम में खंड कोषाध्यक्ष भैरूलाल सालवी, पूर्व महिला मंत्री मीनू स्वर्णकार सभा उपाध्यक्ष प्रदीप जरौली उपाध्यक्ष अशोक धाकड़ संकुल संदर्भ प्रभारी सीमा गंधर्व,प्रकाश गायरी,पंकज वैष्णव घनश्याम सिंह राठौड़ राजेंद्र वर्मा, राकेश खींची राजेंद्र सिंह संतोष जायसवाल एवं खण्ड बड़ीसादड़ी के कई शिक्षक सदस्य आदि उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube