ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हैदराबाद में गौ-संरक्षण को लेकर आमरण अनशन की तैयारी तेज, 7 अप्रैल को अहम बैठक।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 16 views
हैदराबाद में गौ-संरक्षण को लेकर आमरण अनशन की तैयारी तेज, 7 अप्रैल को अहम बैठक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हैदराबाद- हैदराबाद गौ-संरक्षण को लेकर शहर में एक बड़े आंदोलन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आगामी ०3 मई (रविवार) से प्रस्तावित आमरण अनशन के मद्देनज़र आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह आंदोलन विशेष रूप से बकरीद के अवसर पर गौ-वध पर रोक लगाने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
आंदोलन की रूपरेखा और आगे की रणनीति तय करने के लिए ०7 अप्रैल (मंगलवार) को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गौ-सेवा से जुड़े सभी गौ-प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
*बैठक का विवरण:*
दिनांक: 7 अप्रैल (मंगलवार)
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान: श्री त्रिशक्ति हनुमान देवस्थानम, मिंट कंपाउंड, खैरताबाद
आयोजकों ने बताया कि ०3 मई से शुरू होने वाले इस आमरण अनशन को सफल बनाने के लिए समय सीमित है, ऐसे में अधिक से अधिक लोगों से बैठक में भाग लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अनशन गौ-संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने, जनसमर्थन जुटाने और प्रशासन तक अपनी मांग प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube