ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंद्रेश बाल निकेतन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन।

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 22 views
इंद्रेश बाल निकेतन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- चौमूं में स्थानीय शिक्षण संस्थान इंद्रेश बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र शर्मा बृजवासी गौरक्षक सेना व शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद् हजारीलाल शर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शास्त्री,रामकथा वाचक महेश शर्मा (हवेली वाले),श्याम सलोना समिति अध्यक्ष मनीष गोयल,व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी,युवा नेता अनुराग शर्मा,आचार्य रामस्वरूप शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवाड़ी,पूर्व पार्षद अलमुद्दीन नेताजी,डॉ. भीम सिंह एवं डॉ. दिनेश कुमावत उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं कला वर्ग में छात्र अक्षित शर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में केशव कुमावत क्लास टॉपर रहे।
कक्षा ०5वीं एवं ०8वीं बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त कर ‘A’ ग्रेड हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, गोल्ड मेडल, माला एवं साफा पहनाकर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश पारीक द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य राहुल कुमावत,माया शर्मा,पूजा कुमावत,राम सिंह, कोमल सेन,रीमा अग्रवाल, वैष्णवी जांगिड़,इंदू बिष्ट,तन्नू गोरी,गुड्डू जांगिड़,कामिनी शर्मा, वैभव शर्मा,लालचंद,मुकेश कुमार,अनिल सेन,अरुणा कुमावत,गिरिराज तिवाड़ी, श्याम शर्मा,मुकेश कुमावत, प्रणव तिवाड़ी,बलबीर सिंह, गिरिराज पाराशर सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुरेश चंद शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे मेहनत कर बढ़ाने के लिए कहां।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube