ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने पीसीसी में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 19 views
जयपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने पीसीसी में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान टोंक नरेन्द्र मेहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा जारी जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची में जयपुर ग्रामीण का जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव आर सी चौधरी को पुनः जिम्मेदारी मिलने पर आज अपने समर्थकों के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुच कर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को माला व साफा पहनाकर एवं मुह मिठा करवा कर जोरदार स्वागत किया और पुनः जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया है
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर सी चौधरी को जयपुर ग्रामीण का जिला प्रभारी बनने की सूचना मिलते ही राजस्थान के विभिन्न जिलों से बधाई देने वालो का तांता लग गया इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कॉग्रेस कमेटी जयपुर ग्रामीण पूर्व एवं पश्चिम की पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है !पी सी सी के प्रदेश महासचिव एवं जयपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी आर सी चौधरी ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व शीर्ष नेतृत्व ने दी है उसको पूरे समर्पण, मेहनत और टीम भावना के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की आवाज़ को और बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ !

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube