ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलेई में जोरावर बाबा के लख्खी मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन, तौफिक पहलवान रहे विजेता।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 43 views
अलेई में जोरावर बाबा के लख्खी मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन, तौफिक पहलवान रहे विजेता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के अलेई गांव में जन-जन की आस्था के केंद्र श्री श्री 108 श्री जोरावर बाबा का लख्खी मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मेले में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई।
मेले की जानकारी देते हुए खुशीराम बमनावत (अलेई) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य लख्खी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें राजगढ़,रैणी, बसवा, टहला, मालाखेड़ा सहित विभिन्न तहसीलों से श्रद्धालु पहुंचे। सामान्य दिनों में भी यहां पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग आस्था के साथ परिक्रमा करने आते हैं, लेकिन मेले के दिन विशेष भीड़ देखने को मिली।
मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा, जिसकी शुरुआत 51 रुपये की कुश्ती से हुई। अंतिम और सबसे बड़ी 11 हजार रुपये की कुश्ती गांव न्याणा (नूंह, हरियाणा) के तौफिक पहलवान ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं दंगल गर्ल रज्जी पहलवान (अलवर) ने 2100 रुपये की कुश्ती जीतकर दर्शकों में रोमांच भर दिया।
कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक रेफरी के रूप में प्यारे लाल चौधरी, भगीरथ डाबला मीणा और रामप्रसाद पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मंदिर संरक्षक एवं मेला कमेटी अध्यक्ष रामखिलाड़ी मैनेजर, राजगढ़ पंचायत समिति प्रधान पति राजेंद्र राठौड़, जिला परिषद सदस्य गोकुल सरपंच, अलेई सरपंच राजेश मीणा, पलवा सरपंच पति कालू मीणा, ढिगावड़ा सरपंच कमलेश मीणा, पूर्व लॉ सेक्रेट्री एन.एल. मीणा, रामकिशन मूनपुर, नरसी मूनपुर, जयनारायण खरकड़ा सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन नंदकिशोर प्रिंसिपल द्वारा किया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube