पीपाड़ बुक्स एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, जीतू कोठारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
By Shubh Bhaskar ·
29 Dec 2025 ·
360 views
पीपाड़ बुक्स एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, जीतू कोठारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
नवरतन औझा
जोधपुर पीपाड़ सिटी। शहर में रविवार को पीपाड़ बुक्स एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारिक हितों और एसोसिएशन की मजबूती को लेकर कई आवश्यक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत आगामी एक वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पद पर जीतू कोठारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रज्जाक खां,उपाध्यक्ष मनीष गहलोत,सचिव चेतन ,महासचिव अजमत खान,कोषाध्यक्ष फारूक भाई को नियुक्ति दी गई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतू कोठारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुस्तक विक्रेताओं और स्टेशनरी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की एकता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतू कोठारी, अजमत भाई सिंधी, बिरदाराम सैनी और मनीष सैनी का विशेष सहयोग रहा।