ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आज से शुरू होगा ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’, भक्ति, संगीत और संस्कृति का भव्य संगम

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 37 views
आज से शुरू होगा ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’, भक्ति, संगीत और संस्कृति का भव्य संगम


आज मालविका हरिओम, तृप्ति शाक्य और हेमंत बृजवासी की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर
जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक दिखाने वाला ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ 3 अप्रैल से शहर के बड़ा परेड ग्राउंड में भव्य रूप से शुरू होगा। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव कला, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत सुरमई और भक्तिमय वातावरण के साथ होगी। शाम 6 बजे मशहूर सिंगर मालविका हरिओम अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम का आगाज करेंगी। इसके बाद 7 बजे से 8:30 बजे तक सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जो पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर देगी। वहीं, रात 8:30 बजे से इंडियन आइडल फेम हेमंत बृजवासी अपनी जादुई आवाज में भजन और गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जया सक्सेना का मयूर नृत्य, सुरभि शुक्ला की कथक नृत्य नाटिका और रामायण पर आधारित विशेष कथक प्रस्तुति भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव के दौरान दिन भर विविध कार्यक्रमों की भी भरमार रहेगी। सुबह 11 बजे से विद्यालय के छात्र-छात्राएं सरस्वती वंदना एवं लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, पपेट शो, बच्चों के झूले और लजीज व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल्स भी लोगों के मनोरंजन का हिस्सा बनेंगे। रात में भव्य आतिशबाजी और स्काई लालटेन शो विशेष आकर्षण रहेगा।
महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से शटल बस सेवा भी संचालित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस ‘विकास और विरासत’ के महोत्सव में शामिल होकर इसका आनंद लें।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube